Breaking News

हरचन्दपुर : व्यापारी नेता के साथ दुर्व्यवहार के लिए एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में हरचन्दपुर के व्यापार मण्डल अध्यक्ष मंजीत सिंह के साथ महराजगंज थाना परिसर में हुए दुर्व्यवहार के विरोध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर महराजगंज थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष मंजीत सिंह महराजगंज थाने में

व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने एसपी को बताया कि 24 दिसम्बर की रात 9ः30 बजे हरचन्दपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष मंजीत सिंह महराजगंज थाने में व्यापारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता करने हेतु गये थे, जहाँ पर उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अभद्रता की गयी।

उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं दीवान राजेन्द्र के विरुद्ध

एसपी ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अविलम्ब उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं दीवान राजेन्द्र के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रिंकू जायसवाल, जितेन्द्र मौर्या, आशीष अवस्थी, शहंशाह, विजय गुप्ता, अखिल त्रिपाठी, जावेद अली, आसिफ, मो0 इजहार, बाबा रामचन्द्र मिश्रा, शब्बीर अहमद, मो0 शाकिब कुरैशी, महादेव गुप्ता, रमजान, गौरव, दिलीप आदि लोग रहे।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...