Breaking News

साइकिल वितरित किया

चंदई चरुहार में 131 मनरेगा के श्रमिकों को भाजपा नेता अतुल सिंह ने साइकिल वितरित किया।इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि ये मात्र श्रमिक नहीं ये भारत की रीढ़ है।इनके लिए केंद्र सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई।नरेन्द्र मोदी जी ने देश को खड़ा कर दिया है,श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता मेरे परिवार की तरह है।हम यहाँ की जनता के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे,देश को बढ़ाने में मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान है।श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता के कारण यहाँ की जनता अपनी मुलभुत सुबिधाओं से वंचित है।

 

श्री सिंह ने कहा सपा बसपा ने प्रदेश को दीमक की तरह खोखला कर दिया है।2017 में भाजपा की सरकार बनते ही ऊंचाहार का चौमुखी विकास कराया जायेगा।इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0पाठक,धुन्नी त्रिवेदी,पूर्व प्रधान राम अवतार सिंह,युवा नेता योगेन्द्र सिंह,युवा नेता कलराज मिश्रा, विपिन सिंह,आर0पी0यादव,शिव प्रकाश सैनी,गरीबदास,सत्यदेव सिंह,शैलेन्द्र यादव,राजेश सरोज,इशू सिंह,रामपति,पप्पू बाजपेई, गया मौर्या,सुमन सरोज,सुनीता सरोज,रमेश चौधरी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...