Breaking News

शराब व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक शराब व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने कार से जा रहे व्यापारी पर ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दीं। इस घटना में व्यापारी के माथे पर गोली लगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोलियां व्यापारी के दोस्त ने दागी। जबकि पुलिस का कहना है कि हमलावर अज्ञात हैं। मृतक की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अमौसी इलाके के हनुमान पूरी में शराब कारोबारी विनोद सिंह 35 स्विफ्ट कार से जा रहे थे। तभी पीछे से आये बाइक सवार बैखोफ बदमाशों ने कार की साइड में बाइक लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू कर दीं। बदमाशों की गोली शराब व्यापारी के सीधे माथे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गयाए लोग इधर.उधर भागने लगे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी लेकिन लापरवाह स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची। तब तक डॉयल 100 के सिपाहियों ने गंभीर हालत में व्यापारी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...