Breaking News

Govardhan पूजा के दौरान अखिलेश के लिए उमड़ा जन सैलाब

वाराणसी। गोवर्धन Govardhan पूजा के के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण रक्षा करते हैं। भगवान सबके हैं। उन्होंने मानवता और सद्भाव का संदेश दिया।

Govardhan पूजा के मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने

गोवर्धन Govardhan पूजा के मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने कहा कि इन्द्र के प्रकोप से मथुरावासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत उठाकर जो चमत्कार किया था आज हजारों वर्ष बाद भी वह घटना आस्था-विश्वास का माध्यम है।

वाराणसी में गंगा नदी के किनारे हरिश्चन्द्र घाट-रामनगर ब्रिज के पास सरसिया घाट पर गोवर्धनपूर्जा उत्सव में उपस्थित एक लाख जनसमूह के आकाशभेदी हर हर महादेव के उद्घोष के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि इन्द्र के अहंकार के खिलाफ कृष्ण का विद्रोह, अन्याय के विरूद्ध उनका संघर्ष उनके दिखाए इसी रास्ते पर हमें चलना है। खेद है कि भगवान श्री कृष्ण जी के रास्ते से भटकाने की कोशिशें हो रही हैं। श्रीकृष्ण ने कर्म प्रधान जीवनदर्शन दिया।

नारी के सम्मान की शिक्षा दी। श्रीकृष्ण ने सिद्धांत से न डिगने और निष्ठावान रहने का भी उपदेश दिया। श्रीमद्भगवत गीता में उन्होंने जो शिक्षाएं दी हैं वे कालातीत हैं। आज के प्रबंधनगुरू भी गीता के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह करते पाए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी को भी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए।

भारत दुनिया के मुकाबले

श्री अखिलेश ने गोवर्धनपूजा के बाद सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सोचना होगा कि भारत दुनिया के मुकाबले कहां खड़ा हैं? दुनिया में कहीं किसान आत्महत्या नहीं करता है। किसान की किसी को चिंता नहीं। 08 नवम्बर को 02 वर्ष पूर्व हुई नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बैंक घाटे में चले गए हैं। जो पैसा लेकर विदेश भाग गए वे किसके रिश्तेदार हैं? नौजवानों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। भाजपा लोगों का हक़ और सम्मान छीन रही है। जातीय जनगणना हो जाए तो सबकी आबादी का पता चले तब उसी अनुपात में अधिकार मिलेंगे।
श्री अखिलेश के साथ लखनऊ से वाराणसी की यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा और राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चैधरी भी साथ थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...