Breaking News

नहीं रहे पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी

नई दिल्ली। देश के पूर्व लोकसभा स्पीकर और वरिष्ठ सीपीएम नेता सोमनाथ चटर्जी का दिल का 89 साल की उम्र में दौरा पड़ने से निधन हो गया है। चटर्जी को रविवार को ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, समेत देश के बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

पूर्व लोकसभा स्पीकर बने 10 बार सांसद

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी 10 बार सांसद चुने गए थे और 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर रहे। 25 जून 1929 को जन्में चटर्जी सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वालों में शामिल थे। उन्होंने 1968 में सीपीआई एम की सदस्यता ली और तब तक सदस्य रहे जब 2018 में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

चटर्जी वह लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और इसी के कारण उन्हें जून में भी हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया था कि सोमनाथ चटर्जी को सेरिब्रल अटैक (हेमोरेजिक स्ट्रोक) हुआ था और मध्यम आकार का खून का थक्का जमा हुआ था। उनको सांस लेने में समस्या हो रही थी। स्ट्रोक के कारण छोटे-छोटे ब्लड क्लाट्स बने हैं। यह चिंता का विषय नहीं है। मगर, उनकी उम्र को देखते हुए यह खतरनाक है। इसी हफ्ते सोमवार को अचानक सेरिब्रल अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें :-बाहर निकलने से पहले जान लें कहां हो सकती है Heavy Rainfall

इसे भी पढ़ें :-सईदुल हसन : कभी भी हो सकता है 2019 के चुनावो का शंखनाद

लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक

1- जीवी मावलंकर
(15.05.1952 – 27.02.1956)
2- एमए अय्यंगार
(08.03.1956 – 10.05.1957)
(11.05.1957 – 16.04.1962)
3- सरदार हुकम सिंह
(17.04.1962 – 16.03.1967)
4- एन. संजीव रेड्डी
(17.03.1967 – 19.07.1969)
(26.03.1977 – 13.07.1977)
5- जीएस ढिल्‍लों
(08.08.1969 – 17.03.1971)
(22.03.1971 – 01.12.1975
6- बलिराम भगत
(15.01.1976 – 25.03.1977)
7- केएस हेगड़े
(21.07.1977 – 21.01.1980
8- बलराम जाखड़
(22.01.1980 – 15.01.1985)
(16.01.1985 – 18.12.1989)
9- रवि राय
(19.12.1989 – 09.07.1991)
10- शिवराज वि पाटील
(10.07.1991 – 22.05.1996)
11- पीए संगमा
(25.03.1996 – 23.03.1998)
12- जीएमसी बालायोगी
(24.03.1998 – 19.10.1999)
(22.10.1999 – 03.03.2002)
13- मनोहर जोशी
(10.05.2002 – 02.06.2004)
14- सोमनाथ चटर्जी
(04.06.2004 – 31.05.2009)
15- मीरा कुमार
(04.06.2009 – 04.06.2014)
16- सुमित्रा महाजन
(05.06.2014 – Present)

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...