Breaking News

Gonda : रविवार को भी हुआ बवाल, मोटर साइकिलें फूंकी

गोंडा। Gonda जिले में शनिवार रात को कटरा थाने के बराव गांव से उपजे आक्रोश का लावा रविवार को भी कटरा करनैलगंज इलाके में फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने दो मोटर साइकिलों को आग के हवाले कर दिया तो कई स्थानों पर रोड जाम कर दी है। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Gonda पुलिस हालात पर काबू पाने के लिए

गोंडा Gonda पुलिस हालात पर काबू पाने के लिए इधर से उधर दौड़ लगाती फिर रही है। शनिवार को उपजा तनाव अब कटरा और करनैलगंज कई इलाकों में फैल गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी की छुट्टी निरस्त कर ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार रात को एक दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर पथराव के बाद रविवार सुबह से ही इलाके में तनाव फैल गया है। पथराव में डीएम समेत कई घायल हो गए थे। रविवार सुबह साढ़े दस बजे कटरा क्षेत्र के कई गांवों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर निकल पड़े और करनैलगंज हुजुरपुर मार्ग जाम कर दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस बल लोगों को समझाने की कोशिश में लगा है। लोगों की मांग है कि प्रशासन प्रतिमाएं वापस करे विसर्जन वे खुद करेंगे।

इसी दौरान बराव क्षेत्र में भी आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। वहां भी मार्ग जाम कर दिया गया है। करनैलगंज में भी तनाव की अफवाह तेजी से फैली और बाजार बंद हो गये हैं। हालांकि पुलिस की ओर से सामान्य हालात की मुनादी कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर पूरी तरह काबू है। लोग आक्रोश में थोड़ा बहुत प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव और एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिया गया है। उपद्रव करने वाले तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। शांति भंग की आशंका में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

राज्यपाल ने दिए राजभवन परिसर स्थित विद्यालय में सुधारों के निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सुधारों ...