Breaking News

Gonda : दमाद के भाई को पेड़ में बांध कर पीटा

गोंडा। प्रदेश के गोंडा Gonda जिले के एक गांव में ससुराल के विवाद को लेकर दामाद के छोटे भाई को पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीटे जाने की घटना प्रकाश में आई है। इस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी लल्लन सिंह ने सीओ तरबगंज को जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से केस भी दर्ज कराया गया है।

Gonda पुलिस ने बताया

गोंडा Gonda पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। तरबगंज क्षेत्र के मनहना गांव में ससुराल वालों ने अपने दामाद के भाई को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। दामाद के भाई को घर बुलाकर ससुरालियों ने डंडे से की निर्मम पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार ससुराल और दामाद का दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी सिलसिले में दोनों पक्षों में अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत में सुनवाई के बाद ससुराल पक्ष के लोंगों ने अपने दामाद व उसके मौसेरे भाई को अपने घर बुलाया। दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए लड़के का भाई मुकेश ससुराल के बुलाने पर उनके घर चला गया। जहां पर ससुराली जनों ने उसे रस्सी की मदद से पेड़ से बांधकर डंडे से जमकर पीटा। पीड़ित चीखता चिल्लाता रहा लेकिन ससुराल के लोंगों पर कोई असर नहीं हुआ। पिटाई के बाद ससुराल के लोंगों ने पीड़ित को छोड़ दिया। इस बीच वहां तमाशबीनों में एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। पीड़ित ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...