Breaking News

सरकारी दावें हकीकत से दूर: अमित

लखनऊ। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं उपाध्यक्ष अमित सिंह, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी आयुष प्रताप सिंह यादव एवं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शशांक शेखर सिंह ने आज संयुक्त बयान  मे कहा कि प्रदेश सरकार से पूछा है कि क्या उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है, क्या अब भय का माहौल नही रहा, क्या अब उनके साथ हिंसा नहीं हो रही है, क्या महिलाओं की जिंदगी मे हिंसा एंटी रोमियो स्कवायड के बनने से खत्म हो गई। क्या महिलाओं का बस यही एक मुद्दा है।
उन्होंने बताया कि चुनिंदा जिलों के पिछले तीन महीनों के आंकड़े बता रहे है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की जमीनी हकीकत सरकारी दावे से उलट है। महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की घटनाएं बडी तादाद में सामने आ रही है यह चिंताजनक है। इसलिए महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार द्वारा एंटी रोमियो स्कवायड की बात करना सच्चाई से नजर चुराना है। यह महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की हकीकत को छिपाता है। महिलाओं के लिए बेखौफ माहौल की कोई पुरजोर कोशिश नजर नहीं आ रही है। यही नहीं सिर्फ हिंसा ही महिलाओं के जीवन का मुद्दा नहीं है। बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और रोजगार भी महिलाओं के जीवन के ज्वलंत मुद्दे है इसलिए बेखौफ माहौल के साथ ही इन मुद्दों पर ध्यान दिए बिना महिला सशक्तिकरण की बात करना बेमानी है।
हमारी पार्टी केन्द्र व प्रदेश सरकार से कार्यवाही की माँग करेगी, यदि इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तब हम लोग राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के माननीय प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग करेंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...