Breaking News

Dowry मांगने पर दूल्हे को कर दिया गंजा

लखनऊ। दूल्हे के दहेज Dowry मांगने पर दुल्हन के शादी से इन्कार कई घटनायें सुनी होगी लेकिन राजधानी में रविवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दूल्हे के निकाह के दौरान अधिक दहेज मांगने पर लड़की वालों ने पहले उसे पहले बंधक बनाया। इसके बाद उसका सिर मुंडवाकर घुमाया। पुलिस ने लड़की पक्ष की तहरीर पर दूल्हे समेत उसके परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Dowry मांगने की यह घटना

दहेज मांगने की यह घटना इंदिरानगर क्षेत्र के खुर्रमनगर के शहीद जियाउल हक पार्क क्षेत्र की है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर मुकुल वर्मा के मुताबिक, बहराइच जरवल रोड निवासी अब्दुल कलाम का निकाह पुराना खुर्रमनगर निवासी एक युवती से तय हुआ। रविवार को दुल्हा गाजे बाजे के साथ बरात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा।

यहां, निकाह के समय अब्दुल कलाम और उसके परिवारीजनों ने लड़की पक्ष से बाइक और सोने की चेन की दहेज में अतिरिक्त मांग की। लड़की पक्ष ने विरोध किया तो वह बरात वापस ले जाने की धमकी देने लगे। खूब मान-मनौव्वल के बाद भी दूल्हे के परिजन नहीं माने। आखिर दुल्हन पक्ष ने दहेज लोभियों व उनके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद दूल्हे समेत चार लोगों को सिर मूड़ दिया।
मामला और भड़कता, इससे पहले दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने डायल 100 पर सूचित किया। पुलिस ने बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और इंदिरानगर थाने ले गई। जहां, लड़की पक्ष की तहरीर पर दूल्हे अब्दुल कलाम और उसके परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं, लड़के पक्ष ने भी लड़की वालों के खिलाफ बंधक बनाने व अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसके आधार पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...