Breaking News

नगर निगम में होली मिलन व शपथ ग्रहण ceremony आयोजन

नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से नगर निगम परिवारजनों का होली मिलन एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण ceremony का 17 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री न्याय एवं विधि, राजनैतिक पेंशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत बृजेश पाठक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम कमचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री रामअचल ने बताया कि कार्यक्रम में होली मिलन के साथ नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का आयोजन किया जायेगा।

  • कार्यक्रम नगर निगम लखनऊ मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हाल में सम्पन्न होगा।

नगर निगम महापौर की अध्यक्षता में संपन्न होगा ceremony

समारोह में विराज सागर दास अध्यक्ष बैडमिन्टन अकादमी उत्तर प्रदेश, हरिकिशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता महापौर संयुक्ता भाटिया लखनऊ नगर निगम करेंगी। इसके साथ नगर आयुक्त उदयराज सिंह, अपर नगर आयुक्त और समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण के साथ अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...