Breaking News

Ashish dwivedi : बढ़ती जनशक्ति संगठन की लोकप्रियता का परिचायक

रायबरेली। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल मिश्रागुट द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत ग्यारहवीं इकाई के रूप में डिग्री कालेज चौराहा व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी द्वारा व्यापारियों की आम सहमति से नवगठित इकाई का अध्यक्ष पंकज सिंह व महामंत्री वरुण शुक्ला को मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने बताया की शहर की सभी प्रमुख बाज़ारो में मंडल की इकाइयों का गठन किया जा चुका है।

मिश्रा गुट की ग्यारहवीं इकाई का गठन

मिश्रागुट व्यापार मंडल की बढ़ती जनशक्ति संगठन की लोकप्रियता का परिचायक है। नवगठित अध्यक्ष पंकज सिंह व महामंत्री वरुण शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ व्यापारी हित को समर्पित रहूँगा।

पंकज अध्यक्ष,वरूण महामंत्री मनो

इकाई संरक्षक के रूप में अनिल बाजपेयी, रोहित मिश्रा, रमेश चंद्र शुक्ल, मो. जैनुल, मो. शमीम, विधिक सलाहकार मधुर शर्मा, प्रमोद पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कृपलानी, राकेश शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अतुल बाजपेयी, पंकज पाण्डेय, अमित मिश्रा, सचिव परेश कृपलानी, विवेक पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप कृपलानी, सौरभ सिंह, व संगठन सचिव के रूप में आशू दीक्षित व अनुज जैन का मनोनयन किया गया। जिला महामंत्री जीतेन्द्र सिंह ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, पंकज रस्तोगी, पवन श्रीवास्तव, राजीव राज अग्रवाल, विवेक बाजपेयी उपस्थित रहे।
-रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...