Breaking News

तेंदुवे ने बालिका पर किया हमला

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के जंगल से सटे गांव में बीती आधी रात घर के दरवाजे पर निकली बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल बालिका को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुर्तिहा रेंज से सटे सेमरी मलमला के मजरे धनगर पुरवा निवासी रामआशीष पाल की आठ वर्षीय पुत्री संगीता लघुशंका के लिए मंगलवार की रात ढाई बजे उठी। वह घर के बाहर निकल कर दरवाजे के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। दाईं जांघ में पंजा लगने से वह घायल हो गई। बालिका की चीख पर परिजन व आसपास के लोग दौड़े और शोर मचाया। जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
तेंदुए के हमले की जानकारी मुर्तिहा रेंजर एसपी सिंह को दी गयी। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे लेकर परिजन बुधवार दोपहर तक जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि रेंजर एसपी सिंह को टीम सहित भेजा गया है। बालिका के इलाज को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...