Breaking News

Kairana से मृगांका और नूरपुर से अवनि सिंह बीजेपी प्रत्याशी

लखनऊ। सपा के बाद भाजपा ने आज Kairana कैराना लोकसभा के साथ ही बिजनौर की नूरपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

बागपत के Kairana से

बागपत के Kairana से सांसद रहे स्वर्गीय हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका को भाजपा ने लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।
बिजनौर की नूरपुर सीट वहां के विधायक लोकेन्द्र सिंह  के निधन के बाद खाली हुई थी से भाजपा ने उनकी पत्नी अवनि सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

मालूम हो कि भाजपा और सपा-बसपा (या सिर्फ सपा) के बीच अगला चुनावी युद्ध गोरखपुर और फूलपुर के बाद कैराना की धरती पर लड़ा जा रहा है,कैराना में उप-चुनाव की जरूरत इसलिए आन पड़ी क्योंकि भाजपा के नेता और इस सीट से सांसद रहे हुकुम सिंह का निधन हो गया, और वहां से उनकी पुत्री को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भाजपा ने साल 2014 में 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतकर धमाका कर दिया था,हुकुम सिंह को 5.65 लाख वोट मिले थे जबकि सपा और बसपा के उम्मीदवारों को 3.29 लाख और 1.60 लाख वोट मिले थे।

ये भी पढ़े:-Rahul Gandhi का मकसद बस देश का पीएम बनना…

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...