Breaking News

Mulayam : नौजवानों के हाथ में पार्टी की कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सपा मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुलायम सिंह यादव ने केक काटने के बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम नहीं चाहतें कि समाजवादी पार्टी बूढ़ी हो इसीलिए नौजवानों के हाथ में आज पार्टी की कमान है।

Mulayam : जहां भी जाए टोपी लगाकर जाएं

पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जहां भी जाए समाजवादियों की पहचान लाल टोपी लगाकर जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिना दिल्ली की सरकार नहीं बन सकती है। इसलिए यहां से संकल्प लेकर जाए कि हमारे बिना दिल्ली में कोई सरकार न बन पाए।

ये भी पढ़ें – Balaghat : अखिलेश ने भाजपा बर बोला हमला

उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर उनके कार्यक्रम लगाए जाए। वह उसमें आएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी में कोई भेदभाव नहीं करने की नसीहत दी।

इससे पूर्व अखिलेश यादव ने अपने बच्चों सहित घर पहुंचकर पिता व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश ने मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...