Breaking News

एनसीपी : धीरज शर्मा बने युवा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। राष्ट्रवादी  कांग्रेस पार्टी एनसीपी के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव झा को पार्टी और समाज के प्रति उनके कार्यो से प्रसन्न होकर पार्टी मुख्यधारा में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही धीरज शर्मा को उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए राष्ट्रीयवादी छात्र कांग्रेस से राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया

इस संबंध में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनसीपी प्रदेश में पूरी तैयारी कर रही है,जिसमें युवा वर्ग का महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, इसे मौके पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि नव नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे पार्टी को और शक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें :-परमाणु अब भी कर रही है कमाई

ये भी पढ़ें :-विदेश भागने वाले Defaulters के खिलाफ कमेटी का गठन

 

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...