Breaking News

अमित शाह को काला झण्डा दिखाने वाली नेहा यादव लड़ेगी चुनाव

इलाहाबाद। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाली नेहा यादव रिहाई के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। अपने इस बदम से नेहा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गयी है। रिहाई के बाद नेहा की चर्चा और ज्यादा होने लगी है। वजह, नेहा अगला चुनाव लड़ने जा रही है। नेहा का चुनाव लड़ना तय हो गया है।

बड़ी सियासी पार्टी नेहा यादव को

एक बड़ी सियासी पार्टी नेहा यादव को टिकट देगी। नेहा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। रिहाई के बाद नेहा को रिसीव करने के लिये एक बड़ा काफिला गया थ। छूटकर आयी नेहा का भव्य स्वागत किया गया था। नेहा दरअसल देश के महत्वपूर्ण केन्द्रीय विश्ववि़द्यालय इलाहाबाद युनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। सोशल साइट पर नेहा ने इसका न सिर्फ ऐलान कर दिया है, बल्कि उसके पोस्टर भी साइट पर आने लगे हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय की राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों के बीच नेहा यादव चर्चा में है। नेहा के नाम के चर्चे तभी शुरू हो गए थे जब उसकी गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी सहित समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता और नेता लामबंद हुए थे। इसके बाद दूसरे ही दिन नेहा को जमानत मिल गयी और वह रिहा हो गयी।

नेहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी से शोध कर रही है। उसकी रिहाई के बाद सोशल साइट पर डाले गए उनके पोस्टर को लेकर छात्र संगठनो में खलबली मची है। दरअसल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ऋचा सिंह ने बतौर अध्यक्ष चुनाव जीतकर छात्राओं के लिए ऐतिहासिक छात्रसंघ के दरवाजे खोल दिए। इसके बाद से सभी छात्र संगठनों को महिला उम्मीदवार की तलाश रहती है। जिस तरह से नेहा ने सियासत में आने से पहले ही सुर्खियां बटोरी हैं, उससे माना जा रहा है कि समाजवादी छात्र सभा के बैनर पर एक मजबूत उम्मीदवार मिलने जा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...