Breaking News

Nehru व इन्दिरा गांधी जन्म जयंती समारोह संपन्न

रायबरेली।लालगंज में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय पं. नेहरू Nehru व इन्दिरा गांधी जन्म जयंती सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे एक वर्ष के कार्यक्रमो के प्रतिभागियो को पुरूस्कृत किया गया।

Nehru की प्रतिमा पर

कार्यक्रम का प्रारम्भ पं. नेहरू Nehru व इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष बीके शुक्ला व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक असोक सिंह के द्वारा पुष्पार्चन से प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पं0 महेस शर्मा के द्वारा किया गया।ब्लाक लालगंज कांग्रेस कमेटी के द्वारा अतिथियो को अंग वस्त्र व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे 13 स्कूलो के मेधावी बच्चो को कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

पुरूस्कृत होने वालो मे श्रीयुष गुप्ता,आकांक्षा सिंह,सोनल यादव,मारियुष गुप्ता,सूरज प्रजापति,हर्षवर्धन सिंह,प्रतिमा,प्रसांत सिंह आदि आधा सैकडा से अधिक बच्चे शामिल है।कार्यक्रम मे बोलते हुये जिलाध्यक्ष बीके शुक्ला ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता मे पं0 नेहरू का प्रमुख योगदान रहा है।भारत की एकता और अखंडता के लिये आज भी पं0 नेहरू के विचार प्रासंगिक है।वहीं इन्दिरा गांधी को लौह महिला बताते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण मे स्व0 इन्दिरा गांधी की भी बढ चढ कर भूमिका रही है।पूर्व विधायक असोक सिंह ने भी कार्यक्रम मे बोलते हुये पं0 नेहरू और स्व0 इन्दिरा गांधी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर राकेस भदौरिया,विजय शंकर अग्निहोत्रीनागेन्द्र सिंह,रोहित सिंह,रवीन्द्र सिंह,अनूप बाजपेयी,विजय प्रताप सिंह,दीपेन्द्र गुप्ता,वीरेन्द्र शुक्ला,मंगल प्रसाद यादव,ऊषा सिंह,रामगोपाल शर्मा,माना भदौरिया,नवल अवस्थी,बैजनाथ दीक्षित,मो0 अयूब,भवानी श्रीवास्तव,दिनेस मिश्रा मोनू सहित विधानसभा क्वार्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...