Breaking News

नवनियुक्त BJYM अध्यक्ष ने किया विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण

फ़िरोज़ाबाद। भाजपा युवा मोर्चा BJYM के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी आज गाँधी पार्क चौराहे स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर कार्यकर्ताओं और संगी साथियो संग पहुँचे। सर्वप्रथम उन्होंने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनको नमन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगी साथियों ने उनका माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया।

गांधी पार्क से बाइको का निकला BJYM का काफिला

बाइको पर युवाओं का काफिला उनके साथ भाजपा जिन्दाबाद, युवा मोर्चा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए गांधी पार्क से सुभाष तिराहा, तिलक कॉलेज के सामने एवं अन्य मार्गो से होता हुआ निकला।

इस दौरान भाजयुमो जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, दीपक गुप्ता कालू, अभिषेक उपाध्याय, शिवम शर्मा हिन्दू, दुष्यंत तिवारी संग काफी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी साथ रहे।

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...