Breaking News

सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

फतेहपुर। मवई धाम अमौली फतेहपुर उत्तर प्रदेश में चल रहै सर्वधर्म सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह की चौथे दिन आज प्रातः काल से ही देश विदेश से आए हुए भक्तगण पंच कुंडीय महायज्ञ में आहुति दे रहे हैं और विशेष रूप से तैयार की गई भव्य यज्ञ वेदिका की परिक्रमा कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। प्रातः काल से ही मंत्र उच्चारण के साथ आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री अन्य आचार्यगणों के साथ यह कार्य कराने में संलग्न है। संध्या में श्रीमद् भागवत कथा में संगत को निहाल करते हुए जम्मू से पधारे संत श्री सुभाष शास्त्री ने बताया कि अभिमान कभी भी व्यक्ति के लिए लाभदायक नहीं होता। अर्जुन जो महा बलशाली था मात्र अभिमान के कारण ही साधारण वीरों से पराजित हो गया। उन्होंने कहा कि युद्ध अर्थात आपसी मनमुटाव को किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए। श्री कृष्ण भगवान संधि प्रस्ताव लेकर आए थे कि केवल 5 गांव दे दो किंतु दुर्योधन ने युद्ध के बिना सुई की नोक के बराबर भूमि देने से भी इनकार कर दिया और संपूर्ण कौरव वंश के विनाश का कारण बना।
सभा को संबोधित करते हुए परम पूज्य अनंत  विभूषित स्वामी परमानंद जी महाराज ने मनुष्य और पशुओं के मध्य अंतर करते हुए कहा कि पशु ऋतु गामी होता है किंतु भार्या गमी नहीं होता। मनुष्य ऋतुगमी के साथ साथ भार्या गामी भी होता है। यद्यपि आजकल मनुष्य भार्या गामी तो है किंतु ऋतु गामी नही रह गया है। यदि कोई मनुष्य भार्या गामी और ऋतू गामी दोनों हो तो वह आदर का पात्र है।
कार्यक्रम में आज प्रातः से ही क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों आवागमन लगा रहा। जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्री करण पटेल ने पूज्य महाराज श्री का दर्शन कर कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया। सपा के पूर्व विधायक श्री मदन गोपाल वर्मा ने संद्य सभा मे पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। हर तरह से इस कार्यक्रम में पूरी टीम के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे भाजपा नेता हमीरपुर श्री राजीव शुक्ला एवं भाजपा नेता संतोष सिंह चंदेल उर्फ बबून सिंह, शाह फतेहपुर यज्ञ के यजमान की भूमिका के साथ साथ कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम के साथ व्यवस्था में लगे हैं।
रिपोर्ट: डॉ. जीतेंद्र तिवारी

 

About Samar Saleel

Check Also

राज्यपाल ने दिए राजभवन परिसर स्थित विद्यालय में सुधारों के निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सुधारों ...