Breaking News

बिन्दागंज महोत्सव में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित बाजार में बिन्दागंज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सलोन के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र ‘दीपक’ और भाजपा के गौरा मंडल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल मौजूद रहे।

बिन्दागंज महोत्सव के मुख्य अतिथि

बिन्दागंज महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि आज दौर में साहित्य पथ प्रदर्शन का बड़ा काम कर रहा है। सरस्वती पुत्र देश को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कविता सच्चाई बयां करती है। बिन्दागंज जैसे क्षेत्र नौटंकी के लिए काफी मषहूर हैं लेकिन पहली बार इस तरह का साहित्यिक आयोजन यहां हुआ जो सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव और भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र ‘दीपक’ ने कहा कि राजनीति जब-जब लड़खाती है तब-तब कविता उसे थाम लेती है। कवि देश की विसंगतियों पर अपनी रचनाओं से प्रहार कर उसके समाधान का उपाय बताते हैं। मंडल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन होने चाहिए।

इनके अलावां संदीप ‘शरारती’, मजीद ‘रहबर’, अनिल मिश्रा, आकाश ‘अधूरा’ आदि ने भी अपना काव्य पाठ किया। अंत में कवि सम्मेलन के संयोजक दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी का आभर प्रकट किया। इस मौके पर विवेक जायसवाल, राजेश मोदनवाल, डा. मिश्रा, सुरेन्द्र दुबे, अशोक सिंह, आशीष, सत्येन्द, गुलाब, तोमू, रामसजीवन, नीरज, सचिन, अनुराग, इन्द्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...