Breaking News

Lok Bharti : गोमती संरक्षण सप्ताह का आयोजन

लखनऊ। आदि गंगा गोमती को स्वच्छ निर्मल तथा अविरल बनाने के लिए Lok Bharti (लोक भारती) सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में जन जागरण के उद्देश्य गोमती संरंक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन शहीद स्मारक पर एक दिवसीय उपवास रखा गया।

Lok Bharti : उपवास कार्यक्रम आयोजित

जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है जल पर्यावरण नदी झील वन आदि का संरक्षण करना हम सभी नागरिकों का धर्म है। पर्यावरण जल संरक्षण सिर्फ सरकार का दायित्व नहीं है बल्कि देश के रहने वाले प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है। यह बातें Lok Bharti लोक भारती द्वारा आयोजित गोमती संरक्षण सप्ताह के दूसरे दिन उपवास कार्यक्रम में मनीषियों ने रखी ।

गोमती के किनारे से अतिक्रमण हटाया जाए

शहीद स्मारक पर आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में गोमती संरक्षण के लिए पीलीभीत में गोमती की खुदाई के बाद दोनों ओर तटबंध पर पौधरोपण पर बल दिया गया, जिससे तटबंध का कटाव रुकेगा, नदी जल वाष्पन में कमी होगी। वर्षा जल संचयन में वृद्धि होगी ।जैव विविधता सुरक्षित होगी।

 

गोमती पर्यटन पथ का निर्माण व गंदे नालों को अलग किया जाए

शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में गोमती संरक्षण के लिए कई बाते सामने रखी गयीं।

  • गोमती जल ग्रहण क्षेत्र के सभी तालाबों झीलों को व्यवस्थित किया जाए।
  • गोमती प्रवाह क्षेत्र में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए।
  • गोमती में मिलने वाले गंदे नालों को अलग किया जाए।
  • गोमती के किनारे अतिक्रमण हटाया जाए।
  • गोमती के किनारे गोमती पर्यटन पथ का निर्माण कराया जाए।
  • गोमती के किनारे अनमोल धरोहरों को संरक्षित किया जाए तथा जीवंत भूगर्भ जल स्रोतों को संरक्षित किया जाए।

गोमती संरक्षण अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। गोमती के पुनर्जीवन के लिए लोक भारती द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण का अभियान को आज पूरे समाज का सहयोग मिला।

गोमती उपवास कार्यक्रम में प्रमुख रुप से लोक भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी, नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार, एसआर कॉलेज के चेयरमैन पवन सिंह चौहान,डॉ ए पी तिवारी, व्यापार मंडल बार एसोसिएशन, कार्यक्रम संयोजक शेखर त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख डॉक्टर नवीन सक्सेना तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोमती बाबा महंत रामसेवक दास जी तथा संचालन गोपाल उपाध्याय ने किया तथा लोक भारती के संपर्क प्रमुख श्री कृष्ण चौधरी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल राजेश राणा, मनीष जी, सतीश मिश्र और सुनील चौबे तथा प्रभारी महीप मिश्र तथा पूर्व आईएएस राजेंद्र भौनवाल थे।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...