Breaking News

पाल, बघेल, धनगर समाज की महापंचायत संपन्न

फिरोजाबाद। टूंडला के गांव नगला गंगा राम में रविवार को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर पाल, बघेल, धनगर समाज की महापंचायत गांव नगला गंगाराम में संपन्न हुई। इस महापंचायत में कुरीतियों को दूर कर जागरूकता बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया। बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ ही मेधावियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।

एक दिशा में आए समाज : महापंचायत

धनगर महासभा के प्रदेश महासचिव भंवर सिंह धनगर ने कहा कि समाज को एक दिशा में लाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। सभी के अथक प्रयासों से ही समाज का भला हो सकेगा। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि समाज को शिक्षा के प्रति, नशा मुक्ति, मृत्यु भोज का त्याग, समाज से दहेज प्रथा को समाप्त कर होल्कर पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति स्थापना कराया जाना समाज का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

बेरोजगारों को मिले रोजगार
उन्होंने कहा की बेरोजगारों को रोजगार देने और मेधावी छात्र-छात्राओं को भी समाज द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित करने का काम किया जाएगा। जिस प्रकार अहिल्याबाई होल्कर ने एक कीर्तिमान स्थापित कर समाज का नाम रोशन करने का काम किया है। उसी प्रकार अपने बच्चों को भी प्रतिभाशाली बनाए जाने के लिए शिक्षित बनाए जाने का काम किया जाएगा।
महापंचायत में पाल, बघेल, धनगर समाज के लोग मौजूद
भंवर सिंह धनगर, G. C पाल, पवन कुमार, विनोद, सुनील बघेल, जोगेंद्र पाल, अमर सिंह बघेल, रघुवीर सिंह  ,ओम प्रकाश, ज्ञान सिंह बघेल, बीरी सिंह बघेल, प्रवीन जेई बघेल, कौशल बघेल, अरविंद अलबेला, गौरव ,राघव, हुकम सिंह प्रधान पूर्व ,वीपी बघेल पत्रकार आदि लोग मौजूद रहे।
मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...