Breaking News

नव निर्वाचित विधायक का हुआ सम्मान

बहराइच/पयागपुर. भूपगंज बाजार के दुर्गा पूजा प्रागण में गणेश पूजन समिति पयागपुर के द्वारा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी का स्वागत व अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र की जनता ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही समिति के अध्यक्ष मोहित शुक्ल,मुकेश अग्रवाल,आनन्द शुक्ल,मनोज सोनी ने मा0 विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओ का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। बिजली, सड़क,शिक्षा आदि की समस्या को जल्द दूर करवाने का आश्वासन दिया। समारोह को वरिष्ट पत्रकार विनोद त्रिपाठी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, हरिओम रस्तोगी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अपने स्वागत गीत व ओज पूर्ण गीतो से पंडित विनय मिश्रा ने समा बाँध कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी व जागरण प्रतिनिधि आनन्द बिहारी शुक्ल ने किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी, शिक्षक नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ एलबीएस गोंडा मनोज शुक्ल, योगेन्द्र सिंह, दीलीप सिंह, कृष्ण तिवारी, अजीत शुक्ल, बसंत सिंह व व्यापार मंडल पयागपुर अध्यक्ष श्याम जी मिश्र, पत्रकार महेश अग्रवाल,आलोक शुक्ल, बब्बू शर्मा , शैलेन्द्र तिवारी, नागा शर्मा समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...