Breaking News

श्रद्धालुओं ने निकाली Kalash yatra

रायबरेली। शहर क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित कांती कुंज में श्री  महापुराण कथा (नवाह्म परायण) का श्री गणेश Kalash yatra कलश यात्रा, मंडप छाजन व वेदिका निर्माण के साथ शुभारंभ हो गया। धर्मस्थल पर रविवार से परमहंस वीत रागी श्री 1008 स्वामी सूर्यप्रबोधाश्रम महाराज स्वामी स्वात्मानंद के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा होगी।

Mahendra Pratap : भाजपा के झूठ-फरेब का उतर चुका नकाब

101 Kalash yatra निकाली

कांती कुंज से स्त्री-पुरूषों ने सजाये गये 101 Kalash yatra कलश यात्रा, निकाली। यह कलश यात्रा क्षेत्र के पांच मंदिरों का भ्रमण दर्शन करने के बाद यज्ञस्थल पर पहुंची। कलश यात्रा की पूजा यज्ञाचार्य पं. शेष नारायण ओझा द्वारा सम्पादित की गयी।

आयोजक पं. मनोज कुमार पाण्डेय, विनय कुमार पाण्डेय, बीनू, प्रमोद त्रिपाठी, अविनाश चंद्र पाण्डेय, अवध नरेश, के.पी. त्रिपाठी, सुनील सिंह, जगदंबा त्रिपाठी, पं. शिव मनोहर पांडे आदि ने कलश यात्रा का स्वागत किया। पं. मनोज कुमार पाण्डेय, बजरंगदास निहस्था वाले ने बताया कि रविवार को वेदी पूजन आचार्य पूजन एवं श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ होगा। जिसमें जलाभिषेक, रूद्राभिषेक आदि होंगे। 16 दिसम्बर को यज्ञ व कथा की पूर्णाहुति होगी और 17 दिसम्बर को भंडारा होगा।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...