Breaking News

भाजपा की सरकार से जनता को मिला धोखा : राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों से जनता को उनसे परेशानियों और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी इनसे त्रस्त है।

भाजपा की पिछड़े वर्ग विरोधी नीतियों की

भाजपा राज की कुनीतियों के खिलाफ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 7 जनवरी 2019 से समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में यात्राएं प्रारम्भ हुई है,जिनका समापन आज (20 जनवरी 2019) हुआ। समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा गांव-गांव बैठकें कर भाजपा की पिछड़े वर्ग विरोधी नीतियों की जानकारी देने के साथ समाजवादी सरकार के समय की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया गया।

Rajendra Chaudhary

403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा के आयोजन

उन्होंने कहा,समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन का उत्तरदायित्व सम्बंधित क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी को सौंपा गया था। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से लेकर संगठन के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदेश के करीब एक लाख गांवों तथा वार्डों में जनसम्पर्क एवं बैठकें हुई। आज जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पदयात्राओं का समापन हुआ वहीं लखनऊ में अम्बेडकर विश्वविद्यालय से 1090 चैराहा तक पदयात्रा के माध्यम से नौजवानों द्वारा समाजवादी पार्टी का संदेश देने का आयोजन हुआ।

पदयात्रा में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के शोध छात्र राजवर्धन जाटव तथा छात्र नेता जयवीर सिंह रावत के साथ लगभग 300 छात्र पदयात्रा में शामिल रहे। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का शुभारम्भ नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल प्रदेश, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, एमएलसी सुनील सिंह ‘साजन‘, एमएलसी डाॅ0 राजपाल कश्यप द्वारा किया गया।

1090 पर समापन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप’,एमएलसी संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, रविदास मेहरोत्रा द्वारा हुआ। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, अनुराग भदौरिया, मो0 रेहान, श्रीमती मीरा वर्धन, जरीना उस्मानी, शीला सिंह, गीता सिंह, श्रीमती विद्या यादव, दीपक रंजन, विजय सिंह यादव, राम सागर, राहुल सिंह, तारिक माजिद, अनुराग यादव अन्नू, मनीष सिंह, राजकुमार मिश्रा, यायावर हुसैन रेशू, सुश्री पूजा शुक्ला, डाॅ0 सत्य प्रकाश राजपूत, अजीत प्रताप सिंह, प्रदीप शर्मा आदि भी समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

पिछड़ी जाति को बांटने साजिश

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने नारा भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास‘ दिया हो लेकिन हकीकत में उसने दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के सम्मान, नौकरी और आरक्षण पर लगातार हमलाकर उन्हें अपमानित और बेरोजगार बनाने का काम किया है। इस समय भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय देने के विपरीत पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ी जाति के विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य करने की साजिश की जा रही है। एक ओर प्रदेश की 15 प्रतिशत आबादी को 50 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ मिल रहा है वहीं दूसरी ओर 85 प्रतिशत आबादी के लोगों को केवल 50 प्रतिशत आरक्षण में ही सीमित किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। अखिलेश यादव का मानना है कि देश की सभी जातियों की जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना सुनिश्चित हो। आबादी के आधार पर आनुपातिक आरक्षण देने की व्यवस्था हो। गांव-गांव, वार्डों-वार्डों में यह जानकारी भी दी गई कि भाजपा सरकारों ने अपना एक भी वादा पूरा न कर जनता के साथ छल एवं धोखा किया है। भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर किया तथा देष की आर्थिक व्यवस्था बिगाड़ी है। सीमा सुरक्षा में भी वह विफल रही है। इसके विपरीत जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार के समय 23 महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बन गई थी। लखनऊ में मेट्रो चली। 55 लाख गरीब महिलाओं को प्रतिमाह पांच सौ रूपए समाजवादी मासिक पेंशन, 18 लाख बच्चों को लैपटाॅप वितरण और बजट का 75 प्रतिषत गांव-किसान एवं खेती पर खर्च किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...