Breaking News

Rajendra Singh बने मीना समाज उज्जैन के जिलाध्यक्ष

चाचौड़ा(म0प्र0)। मीना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि वर्मा की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हिम्मत सिंह बागड़ी की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी Rajendra Singh राजेन्द्र सिंह मीना को मीना समाज शक्ति संगठन के उज्जैन जिलाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार हैं Rajendra Singh

राजेन्द्र सिंह मीना चाचौड़ा विकासखण्ड के ग्राम लाखोरी के निवासी हैं। लम्बे समय तक चाचौड़ा डिग्री कालेज में अपनी सेवाएं दी हैं। चाचौड़ा, कुंभराज और राघोगढ़ में एक सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार के रूप में पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि हाल ही में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में राजस्थान की विधायक गोलमा देवी को राजस्थानी वेषभूषा में होने का हवाला देकर मन्दिर में प्रवेश देने से रोक दिया गया था, तब प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन में राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

ये भी पढ़ें – CM Yogi Adityanath : आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा बढ़ी

मीना समाज द्वारा म0प्र0 में आरक्षण प्राप्ति हेतु आंदोलन की सुगबुगाहट जारी है, ऐसे में श्री मीना की उज्जैन जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कई मायनों में महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।

विष्णु शाक्यवार
विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...