Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

बीनागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खेल परिसर चाचौड़ा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः उसी स्थान पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर मंचस्थ अतिथियों ने को सम्बोधित किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत वर्मा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह कदम सिंह मीणा,सुमित गुर्जर एवं सह नगर कार्यवाह ने अपने उद्बोधन में बताया की भारत सोने की चिड़िया था जहां दूध और दही की नदियां बहती थी। भारत वर्षो तक गुलाम रहा लेकिन इसके बाद भी यहां की संस्कृति एकता,संस्कार,नैतिकता को कोई मिटा नहीं सका। “तेरा वैभव अमर रहे माँ,हम दिन चार रहे न रहे माँ” पथ संचलन में स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए संचलन में चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह पर संचलन का स्वागत किया गया।

जग भारत को सिर मोर बनाये : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मुख्य अतिथि ने कहा काफी जुल्मो सहने के बाद भी भारत एक बार पुनः खड़ा हो रहा है। भारत विरोधी ताकते सोचती है कि इस देश को युद्ध से नही जीता जा सकता इसलिए वह देश की संस्कृतिक एकता को मिटाने का प्रयास कर रहे है, जिसमें वो कभी सफल नही होंगे। उन्होंने कहा एक दिन भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। जग भारत को सिर मोर बनाये भारत,इसी उद्देश्य को लेकर संघ कार्य कर रहा है। संघ की शाखा में व्यक्ति निर्माण होता उसका सर्वांगीण विकास होता है।

विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...