Breaking News

राजस्व विभाग कर रहा समस्याओं की अनसुनी

बाराबंकी। राजधानी से सटे बाराबंकी जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मनमानी और लोगों की समस्याओं की अनदेखी जोर शोर से चल रही है। लेखपाल से लेकर राजस्व टीम और अधिकारियों तक शिकायतों का निस्तारण गोल मोल सा चल रहा है। जिससे लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। म​हुआमऊ में जिस तरह से राजस्व विभाग के अधिकारियों ने काला कारनामा ​किया था। अभी तक उसका हल नहीं निकल सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में कोई भी फाइल पैसों के बगैर आगे नहीं बढ़ती है। इसके चलते लोगों की फाइलें जहां वर्षों से लटकी हैं। वहीं उच्चाधिकारी शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं करते हैं। कई मामलों में पैसों के बल पर गलत रिपोर्ट लगाने के कारनामें सामने आये हैं।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...