Breaking News

Rita Bahuguna Joshi : राम की नगरी पहुंची उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री Rita Bahuguna Joshi रीता बहुगुणा जोशी आज राम की नगरी अयोध्या पहुंची। उन्होंने वहां 133 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा इसके बाद गुप्तार घाट (फैज़ाबाद) का भी निरीक्षण किया।

Rita Bahuguna Joshi : सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता को लगायी फटकार

आज उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री Rita Bahuguna Joshi रीता बहुगुणा जोशी 133 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंची। ऐसे में में प्रोजेक्ट से सम्बंधित सही जवाब न मिलने से उन्होंने सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता केसरी सिंह को कड़ी फटकार लगायी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी, सांसद लल्लू सिंह व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त भी मौजूद रहे।

राम की नगरी में होने से पर्र्यटन मंत्री से एक संवाददाता ने राम मंदिर को लेकर प्रश्न किया किया, जिसके जवाब में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि रामलला का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा की चूँकि मामला सुप्रीम कोर्ट के पास है इसलिए इस पर कुछ भी बोलना गलत होगा।

ये भी पढ़ें – Indian Origin की दीपा आंबेकर बनी अमेरिकी सिविल कोर्ट की अं​तरिम जज

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...