Breaking News

RLD : बीजेपी के लिए मन्दिर केवल एक चुनावी मुददा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने आज राजधानी स्थित RLD कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता कर सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी कामना है कि सम्पूर्ण प्रदेशवासी सुख और समृद्धि का जीवन बितायें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के योगी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा की, आशा है कि अयोध्या में लाखों दीप जलाकर योगी आदित्यनाथ के हृदय में भी प्रदेशवासियों के प्रति ज्ञानरूपी प्रकाश जगमगाये ताकि भविष्य में उनके द्वारा प्रदेश के जनहित के कार्यो में रूचि पैदा हो सके।

RLD : छात्रों पर अब तक केवल लाठियां बरसाई गयी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हठधर्मिता छोडकर प्रदेश के नौनिहालों की शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का परिचय दें ताकि उनके अब तक के कार्यकाल का प्रारूप बदलता नजर आये। उन्होंने अब तक केवल हिन्दू-मुसलमान मन्दिर-मस्जिद, शमशान-कब्रिस्तान करके अलगाववाद का परिचय दिया है जबकि उनका सबका साथ सबका विकास करने का नारा है।

अब तक के कार्यकाल की समीक्षा यदि की जाय तो कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर मिलता है। कानून व्यवस्था के बहाने अब तक सैकड़ों बेगुनाहों को पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ा है। गौहत्या के नाम पर अनेको बेगुनाहों को प्रताडि़त किया गया है। गंगा की सफाई मात्र दिखावा बनकर रह गयी है। मन्दिर का मुद्दा केवल चुनावी मुददा बनकर रह गया है, यही कारण है कि 5 राज्यों के होने वाले विधान सभा चुनाव के समय मन्दिर का राग जोर शोर से भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा अलापा जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री योगी बढचढकर हिस्सा ले रहे हैं।

शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, छात्र छात्राओं पर अब तक के शासन काल में केवल लाठियां बरसाई गयी। प्रदेश के किसानों को भरपूर मात्रा में भ्रमित किया गया और कर्जमाफी के नाम पर उनका मजाक उडाया गया। गन्ना किसानों का वर्तमान सत्र का ही हजारों करोड़ रूपया बकाया है और दूसरा सत्र प्रारम्भ हो गया यह स्पष्ट रूप से वादाखिलाफी ही नहीं अन्नदाता के उपर अत्याचार भी है।

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश महासचिव किरन सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी आदि लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...