Breaking News

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी Sheela Singh

रायबरेली। सपा सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य रही Sheela Singh शीला सिंह को पार्टी के प्रति समर्पण व नेतृत्व कुशलता के कारण उन्हें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Sheela Singh का 17 सितंबर को भव्य स्वागत

समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने शीला सिंह को बधाई दी और कहा कि शीला सिंह का रायबरेली सपा पार्टी कार्यालय में 17 सितंबर को भव्य स्वागत किया जएगा।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मो इलियास ने कहा कि शीला सिंह को महिला सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर जनपद क्या, प्रदेश की समस्त महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जिला उपाध्यक्ष राम सेवक वर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रति शीला सिंह का संघर्ष अतुलनीय रहा है। उन्होंने हमेशा शोषित महिलाओं की हित की लड़ाई लड़ी है। लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मो साहिल ने कहा कि बडी बहन शीला सिंह ने हमेशा युवाओं का उचित मार्गदर्शन किया है और पार्टी के इस उत्कृष्ट निर्णय के बाद हमे आगे भी शीला सिंह का सानिध्य प्राप्त होता रहेगा।

लोहिया वाहिनी जिला महामंत्री शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी बहन शीला सिंह के संघर्षो को देखते हुए जनपद की सैकड़ो महिलाओं ने शीला सिंह का हाँथ मजबूत करने लिए सपा से जुड़ने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर प्रांतीय नेता अमर बहादुर, सरवरी बेगम, सुमन वर्मा, जीतू शर्मा, सन्तोषी यादव, नीलम पासवान, मंजू यादव, अंजू सोनकर, इमरान खान, सुधीर गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, एम ई जावेद, मो हलीम, आदि लोग उपस्थित रहे।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

पासी समाज अपने संघर्षों के लिये हमेशा जाना जायेगा : पंकज सिंह

लखनऊ। पासी समाज अपनी मजबूती के लिये जाना जाता है। अपनी संस्कृति, परंपरा को बचाए ...