Breaking News

Sohwal : माँ ने बेटे को पुलिस से छुडाने की लगाई गुहार

लालगंज(रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बलिराज मजरे Sohwal सोहवल गांव की महिला ने डीएम के यहां पत्र भेजकर पुलिस के कब्जे से अपने लडके को छुडाने की गुहार लगायी है।

Sohwal : कागज पर अंगुठा लगाकर भी..

पीडित महिला रामा देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश कुमार ने बताया कि 3 जुलाई मंगलवार को लालगंज पुलिस उसकेे लड़के विकास को उसके घर से उठा ले गयी थी। जब वो लालगंज थाने पहुंची तो पुलिस ने पुलिस कस्टडी से बच्चे को छोड़ेे जाने के बाबत कागज पर उसका अंगूठा भी लगवाया लेकिन बच्चे को अभी तक छोडा नही है।

ये भी पढ़ें –महराजगंज Press club का हुआ गठन

इसके साथ ही लालगंज पुलिस यह भी नही बता रही है कि उसका पुत्र विकास का कसूर क्या है और वो कहां है। पीडित महिला ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी रायबरेली को पत्र भेजकर न्यायसंगत कार्यवाही की मांग की है। महिला ने बताया कि उसका पुत्र वर्तमान मे बीएससी कर रहा है। उसका किसी तरह के अपराध से कोई लेना देना नही है।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...