Breaking News

सपा हमेशा किसानों के साथ : Dimple Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिम्पल यादव Dimple Yadav ने आज बाराबंकी जिले के फतेहपुर, कन्दरौला के औरंगाबाद गांव में आयोजित रामलाल शीतगृह उद्घाटन किया एवं किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया।

सांसद Dimple Yadav ने कहा कि

इस अवसर पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। Dimple Yadav डिम्पल यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना निंदनीय और दुःखद है। पूरा देश और समाजवादी पार्टी फौजियों एवं शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानों के समृद्ध होने से ही देश समृद्ध होगा। समाजवादी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान हित में अनेक कल्याणकारी योजनायें सफलतापूर्वक लागू की थी जिसका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते है। उनकी चिंता गावों में खुशहाली लाने की रहती है।

श्रीमती डिम्पल ने कहा कि औरंगाबाद में शीतगृह का खुलना आस-पास के किसानों के लिए बड़ी राहत है। शीतगृह से अन्नदाता की कई समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलेगा। उन्होंने इस प्रयास के लिये पूर्व सदस्य विधान परिषद एस.पी. सिंह और सदस्य विधान परिषद  कांति सिंह को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह ‘गोप‘, नरेन्द्र वर्मा, जूही सिंह, फरीद किदवई राकेश वर्मा, सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू, सुरेश यादव विधायक, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, रामसागर रावत, रामगोपाल रावत, राजरानी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

नोएडा: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत ...