Breaking News

Chhattisgarh में सपा और गोंडवाना पार्टी का गठबंधन : अखिलेश

छत्तीसगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने आज Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पाली तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन है और प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस के नेता सब एक दूसरे से मिले हुए हैं और गरीबों, किसानों, नौजवानों की किस्मत बनाने में उनकी कोई रूचि नहीं है।

Chhattisgarh में अखिलेश

छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में श्री यादव ने कहा कि नक्सलियों से उतना खतरा नहीं है, जितना कि शहरी नक्सलियों से है। शहरी नक्सली देश में जातीय व धार्मिक भेदभाव की बातें करते है। इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये लोग देश को बांटने में लगे हैं।
श्री अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े नेता का कहना है कि मध्य प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय 12-13 हजार थी जो 15 सालों के भाजपा राज के बाद अब 90 हजार से अधिक हो गई है। हम पूछते हैं किसकी आय 90 हजार है।

श्री यादव ने कहा कि बैंक में जमा पैसा, देश के उद्योगपति लूटकर देश से बाहर चले गए। इन लोगों को पहले कांग्रेस ने पैसा दिया था फिर भाजपा की सरकार ने देश से भागने का मौका दे दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 54 प्रत्याशी उतारे गए हैं जिनमें 18 सीटों पर समाजवादी और 36 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कोरबा में 3 सीटों पर सपा और एक पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव लड़ रही है।

 

-: अन्य खबर :-

सपा प्रदेश अध्यक्ष घायलो से मिले

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज ललितपुर जनपद के सिलगन गांव में जाकर मार्ग दुर्घटना में घायल 32 लोगों से मुलाकात की। इनके उपचार के लिए श्री पटेल ने पार्टी की ओर से 01 लाख रूपए की मदद दी। श्री उत्तम के साथ सांसद श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल भी थे।मालूम है, ओरछा से दर्शन करके 40 लोग एक पिकप वाहन में आ रहे थे जबकि मार्ग दुर्घटना में 07 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना दीपावली के एक दिन बाद हुई। श्री नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लोग और मृतकों के परिवारीजन बहुत गरीब लोग हैं और इनको भाजपा या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई मदद नहीं दी गई।

 

About Samar Saleel

Check Also

एनएसडीसी और इस्कॉन ने पूरे भारत में आदिवासी एवं हाशिए पर पड़े युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए साझेदारी की

• प्रशिक्षित व्यक्तियों को 2025 में प्रयागराज में आगामी महाकुंभ किचेन में नियोजित होने का ...