Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुए अखिलेश यादव,जनाधार बढ़ाना प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को ‘निर्णायक’ लड़ाई मानते हुए आज कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता है और वह अभी किसी भी दल के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अखिलेश ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कहा कि आगामी ‘वर्ष 2019′ का लोकसभा चुनाव निर्णायक चुनाव है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का संदेश पूरे देश में जाता है। उन्होंने कांग्रेस और बसपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा इस समय हम किसी भी दल से गठबंधन करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि इससे सीटों का बंटवारा करने के दौरान काफी खराब असर पार्टी और कार्यकर्ताओं पर पड़ता है,और मैं (सीटों को लेकर) किसी भ्रम में नहीं पड़ना चाहता।

कांग्रेस से गठबंधन किया था गठबंधन

ज्ञातव्य हो कि सपा ने पिछले साल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया था। जिसमे उन्हें करारी हर का सामना करना पड़ा था। सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘इस समय मेरी प्राथमिकता सपा के वोट बैंक को मजबूत करने की है और मैं इसके लिये काम कर रहा हूं। अगर आप मजबूत होंगे तो आपकी दावेदारी ज्यादा मजबूत होती है।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका राजनीति करने का अंदाज अलग है और वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ ‘दोस्ती’ को तैयार हैं, लेकिन इस वक्त उनकी प्राथमिकता दूसरी है। वर्ष 2019 के चुनाव में अभी समय है। इस वक्त हम हर सीट पर प्रत्याशियों का चयन करने में स्थानीय समीकरणों पर काम कर रहे हैं।

निकालेंगे रथ यात्रा

अखिलेश ने कहा कि वह सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये एक बार फिर ‘रथ यात्रा’ निकालेंगे। इसके लिये मार्गयोजना तैयार की जा रही है। जनता को सपा से उम्मीदें हैं, क्योंकि यही दल भाजपा को रोक सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जहां सपा संगठन मजबूत है।

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...