Breaking News

सौतेले बेटे ने हथौड़े से कूच कर की हत्या

लखनऊ- राजधानी के गोमतीनगर थानाक्षेत्र में महिला की हत्या की सूचना से हडकंप मच गया। गोमती नगर थानाक्षेत्र में एक कलयुगी सौतेले बेटे ने अपनी माँ को हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी। इस दौरान महिला की बेटी अंतरा मां को बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी हाथपाई की गई। इसके बाद अंतरा ने अपने दोस्त को फोन कर बुला लिया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।जब कलयुगी बेटा अपनी मां की तरफ दौड़ा तो विशाल ने गोली चला दी,जो जाकर सीधे हत्यारे के पेट में जा घुसी। गोली लगने से घायल विनोद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतिका पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के ओएसडी की दूसरी पत्नी है जबक‌ि हत्यारोपी उसकी पहली पत्नी का बेटा है। वारदात की सूचना पाकर क्राइम ब्रांच,डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के ओएसडी आरसी मिश्र की पहली पत्नी गायत्री के मरने के बाद उन्होंने सुनीता मिश्रा से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनका बेटा है विनोद है। विनोद किसी दूसरे शहर में तैनात है और वहीं रहता है। आज वह गोमतीनगर स्थित अपने घर आया जहां उसकी सौतेली मां से कहासुनी हो गई।इसी दौरान विनोद ने सुनीता को हथौड़े से मारकर लहूलुहान कर दिया। घर में मौजूद बेटी अंतरा ने मां को बचाने के ल‌िए अपने दोस्त विशाल को फोन करके बुलाया। अंतरा के मुताबिक विशाल और विनोद के बीच हंथापाई के दौरान ही विनोद को गोली लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल मां-बेटे को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां मां की मौत हो गई जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस विशाल को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। पड़ोसियों के मुताबिक आर.सी मिश्रा मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। हत्या की वजह प्रॉपर्टी के ल‌िए विवाद बताया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...