Breaking News

न्यूयार्क में योग प्रदर्शन करेंगे छात्र

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्र न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में योग प्रदर्शन कर देश की सांस्कृतिक विरासत को सारे विश्व में प्रचारित-प्रवाहित करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का 72 सदस्यीय छात्र दल अमेरिका की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हो रहा है, जहाँ ये छात्र 21 जून को तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में आयोजित योग शिविर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के 72 सदस्यीय छात्र दल में सी.एम.एस. महानगर, स्टेशन रोड, गोमती नगर (प्रथम व द्वितीय कैम्पस), चैक एवं राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सी.एम.एस. छात्र 12 जून को अमेरिका के लिए रवाना होंगे एवं 24 जून को स्वदेश लौटेंगे।


About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...