Breaking News

देश फतवे से नहीं संविधान से चलेगा : CM Yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi ने कहा कि देश किसी फतवे से संचालित नहीं होगा जिसे फतवे के आधार पर संचालित करना चाहते हैं। इस देश को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने, महापुरुषों ने एक संविधान दिया है, उस संविधान से देश को संचालित करने की आवश्यकता है। हम अपनी सुरक्षा चाहते तो भारत की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। अगर हम स्वयं की समृद्धि चाहते हैं तो भारत की समृद्धि की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत की समस्त समस्याओं का समाधान भारत के संविधान से होगा।

ये भी पढें :- Sushma Swaraj ने पाक मंत्री को किया नजरअंदाज 

CM Yogi ने कहा कि

CM Yogi ने कहा कि संविधान के दायरे में रह कर जन भावनाओं का सम्मान कर सकते हैं, देश का उत्थान भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 49वीं पुण्यतिथि एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की चतुर्थ पुण्यतिथि समारोह में महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढें :-Basant Singh : दुकानें बंद कर सरकार की नीतियों पर विरोध

 

 

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...