Breaking News

मुस्लिम मंत्रियों के नाम भी बदले भाजपा : Rajbhar

लखनऊ। बीजेपी के खिलाफ हमेशा खिलाफत करने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर Rajbhar को इलाहाबाद व फैजाबाद शहर का नाम बदला जाना पसंद नहीं आ रहा है। एक बार फिर ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा तंज कसा है।

Rajbhar ने कहा कि

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और दिव्यांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर Rajbhar ने कहा कि प्रदेश में कई शहर का नाम बदलने का फैसला हमारे तो गले नहीं उतर रहा है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि नाम बदलना मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा नाटक है। सरकार में रहकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।

भाजपा ने मुगलसराय

राजभर ने कहा भाजपा ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब नाटक है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।

उन्होंने कहा उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी के मंत्री मोहसिन रजा हैं। भाजपा को तो पहले इन तीनों का नाम बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब नाटक जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनका ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। राजभर ने सवाल किया, क्या हम जीटी रोड फेंक दें। लाल किला किसने बनवाया। ताज महल किसने बनवाया।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुप्रीम कोर्ट ने रेल दुर्घटनाओं को कम करने में सक्रियता के लिए भारतीय रेलवे की सराहना की

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा रेल दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए गए सक्रिय ...