Breaking News

Karnataka Assembly : ये 5 बेहद खास सीटें, जिन पर रहेगी सबकी नज़र

कर्नाटक। आज Karnataka Assembly कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही ये साफ़ हो जायेगा की कर्नाटक के जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा। वैसे तो चुनाव की दृष्टि से सभी सीटें अहम होतीं हैं लेकिन कुछ ऐसी भी सीटें हैं जिसपर सबकी नज़र टिकी रहेगी।

मुख्‍यमंत्री स‍िद्दारमैया की सीटें Karnataka Assembly चुनाव में खास

इस बार के Karnataka Assembly चुनाव में न‍िवर्तमान मुख्‍यमंत्री स‍िद्दारमैया इलेक्‍शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबि‍क दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें उनका चामुंडेश्वरी व‍िधानसभा सभा सीट में मुकाबला जनता दल सेक्‍ुयलर के जीटी देवेगौड़ा से हो रहा है। वहीं बादामी व‍िधानसभा सीट में उनका मुकाबला भाजपा के श्रीरामुलु से है।

वरुणा व‍िधानसभा से न‍िवर्तमान मुख्‍यमंत्री के बेटे….

न‍िवर्तमान मुख्‍यमंत्री स‍िद्दारमैया के बेटे व कांग्रेस के नेता यतींद्र वरुणा व‍िधानसभा से मैदान में उतरे हैं। यहां पर उनका मुकाबला भाजपा के टी बासवराजू से हो रहा है।

श्रीरामुलु भी दो स‍ीटों मोलकालमुरु और बादामी से चुनाव लड़े

भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्रीरामुलु भी दो स‍ीटों मोलकालमुरु और बादामी से चुनाव लड़े हैं। यहां बादामी सीट में जहां उनका मुकाबला न‍िवर्तमान मुख्‍यमंत्री स‍िद्दारमैया से तो वहीं वह मोलकालमुरु विधानसभा से भी मैदान में उतरे हैं।

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ….

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिवमोगा के शिकारीपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात तो यह है क‍ि कर्नाटक का शिकारीपुरा व‍िधानसभा सीट बीजेपी का मुख्‍य गढ़ माना जाता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...