Breaking News

जापान में जन्मा एक सेब के बराबर वजन का बच्चा Ryusuke Sekino

टोक्‍यो। जापान Japan में जन्मा एक सेब के बराबर वजन वाला बच्चा बहरी दुनिया देखने के लिए अब तैयार है। पिछले साल अक्टूबर में जन्मा यह दुनिया का सबसे कम वजन वाला बच्चा है। तोशिको सेकिये Toshiko Sekino ने गर्भधारण के बाद उच्च रक्तचाप की दिक्कत के चलते 24 सप्ताह और पांच दिन के बाद रयुसुके सेकिये Ryusuke Sekino को जन्म दे दिया था। जर्मनी में 2015 में सबसे कम वजन वाली 250 ग्राम की लड़की का जन्म हुआ था।

जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 258 ग्राम

जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 258 ग्राम (9 Ounces) था। एक अक्टूबर 2018 को जब रयुसुके का जन्म हुआ तब उसकी लंबाई 22 सेंटीमीटर थी और डॉक्टरों ने उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा था। करीब सात महीने बाद ही बच्चे का वजन 13 गुना बढ़ गया,अब वह तीन किलोग्राम का है। उसे इस सप्ताहांत मध्य जापान में नगानो चिल्ड्रेंस अस्पताल Nagano Children’s Hospital से छुट्टी दे दी गई थी।

मां तोशिको ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,‘‘जब उसका जन्म हुआ तो वह बहुत छोटा-सा था और ऐसा लगता था कि अगर उसे स्पर्श करेंगे तो वह टूट जाएगा। मैं बहुत चिंतित थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दूध पीता है। हम उसे नहलाते हैं। मैं खुश हूं कि मैं उसे बड़ा होते देख पा रही हूं।’’

About Samar Saleel

Check Also

उत्तर रेलवे ने स्टेशनों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज किए

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में संभावित गर्मी की लहरों की आशंका को देखते हुए, ...