Breaking News

पुल तोड़कर गिरी tractor trolley, 10 की मौत 22 घायल

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में बुद्धेश्वर क्रासिंग के पास मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी tractor trolley पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 22 लोग घायल हो गये। घटना के बाद चारो ओर चीख पुकार मच गई।

  • स्थानीय पुलिस के साथ लोगों ने सूचना पाकर तत्काल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
  • इस हादसे में श्किार हुए लगभग 22 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

tractor trolley देवां शरीफ से लौट रहे थे जियारती

इस घटना में सभी कन्नौज के निवासी हैं, जो देवां शरीफ से ज़ियारत करके लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बाराबंकी के देवां शरीफ से लगभग 58 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली कन्नौज जा रही थी। लेकिन वापसी के दौरान हाईवे से ट्रैक्टर ट्राली पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर क्रासिंग के पास पुल से नीचे जा गिरी। हादसा सुबह लगभग 10:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली के अचानक स्लिप करने से पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।

  • आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
  • जिसके बाद नीचे दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
  • उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
  • ट्रैक्टर ट्राली में करीब 31 बच्चे और महिलायें थीं।

सराहनीय भूमिका

इस ​हृदय विदारक घटना के बाद थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की भूमिका बेहद सराहनीय रही। घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस ने लोगों की सहायता से सुरक्षित निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां गंभीर घायलों को त्वरित इलाज मिल सका।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...