Breaking News

Chorahiya : ट्रैक्टर से टक्कर में दो की मौत

लालगंज(रायबरेली)। लालगंज फतेहपुर नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार माँ-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है। दोनो मां बेटे गुरू पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गेगासो गये हुये थे। गंगा स्नान करने के बाद वापस लौटते समय करीब 9 बजे Chorahiya चोरहिया के पास हुयी सड़क दुर्घटना में दोनो की मौत हो गयी।

Chorahiya : गेगासो घाट से लौटते समय हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार, थाना गुरूबक्शगंज क्षेत्र के पूरे लाल साहब मजरे हाजीपुर गांव के महेश कुमार की पत्नी सावित्री (38) और पुत्र अजय कुमार (18) बाइक द्वारा गेगासो गंगा स्नान करने शुक्रवार सुबह आये हुये थे। गंगा स्नान करने के बाद बाइक द्वारा अजय व सावित्री वापस लौट रहे थे तभी चौरहिया गांव के निकट ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की दोनो बाइक सवारो की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रैक्टर ट्राली का पता नही चल सका है। महिला सावित्री और इकलौते पुत्र अजय की मौत से महेश लोधी के परिवार मे मातम छा गया है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत लिखा-पढ़ी की जा रही है।

♦अन्य ख़बरें♦

⇒ सेमरपहा : सडक दुर्घटना में तीन घायल

लालगंज(रायबरेली)। लालगंज गेगासो मार्ग पर हुयी सडक दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हुये है। जानकारी के अनुसार दतौली गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार,अखिलेश कुमार, राजेन्द्र एक ही बाइक से गंगा नहाने गये थे। गंगा नहाकर वापस लौट रहे थे तभी सेमरपहा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। लालगंज अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण धर्मेन्द्र को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...