Breaking News

Unnao : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पास युवती की हत्या

लखनऊ। उन्नाव Unnao में यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा पास कर चुकी युवती की सोमावर को हत्या कर दी गई। खेतों में उसका क्षत विक्षत शव मिला। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोगों ने निरीक्षण किया। इस संबंध में बातचीत करने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है और यूपी सरकार को निशाने पर लिया है।

Unnao के मौरावा थाना थाना क्षेत्र का मामला

मामला Unnao के मौरावा थाना थाना क्षेत्र के ग्राम अकोहरी गांव का है। गांव निवासी गोल्डी (20) पुत्री शिव कुमार यादव खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया तो घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गोल्डी का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की।

परिजनों ने बताया कि

परिजनों ने बताया कि मृतिका गोल्डी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पास कर चुकी थी। आगामी 29 दिसंबर को उसका मेडिकल होना था, लेकिन इसी बीच हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने गांव के ही रहने वाले सुभाष और सतीश के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बातचीत करने पर थानाध्यक्ष मौरावा ने बताया कि कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया ट्विटर पर

इस मामले पर शिवपाल सिंह यादव ने दुख जताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि उन्नाव में एक बेटी गोल्डी यादव की हत्या दुःखद व शर्मनाक है, हाल ही में यूपी पुलिस की परीक्षा पास करने वाली इस बेटी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। क्या इस सरकार के तथाकथित “राम-राज“ व “बेटी बचाओ अभियान“ का कुल जमा हासिल यही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...