Breaking News

14वें एशियन चैम्पियनशिप इस महिला खिलाड़ी ने हासिल किया भारत का दूसरा ओलम्पिक कोटा

चिंकी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां जारी 14वें एशियन चैम्पियनशिप में भारत का दूसरा ओलम्पिक कोटा हासिल किया। 21 वर्षीय चिंकी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में रजत पदक जीता और अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक का टिकट कटाया।

चिंकी ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल करने वाली 11वीं भारतीय निशानेबाज बन गई है। उन्होंने फाइनल में 296 अंक हासिल करते हुए कुल 588 अंक हासिल किए और दूसरे पायदान पर रही।

स्पर्धा का स्वर्ण पदक थाईलैंड की नापहास्वान यांगपेनबून ने जीता। उन्होंने कुल 590 अंक अर्जित किए।

राही सरनोबत इस स्पर्धा में भारत के लिए पहले ही एक कोटा हासिल कर चुकी हैं।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...