Breaking News

Home : सोच समझकर के आस पास लगाएं ये पेड़-पौधे

घर में सुख-शांति हर व्यक्ति चाहता है, इसके लिए वास्तु के अनुसार Home घर का निर्माण कराता है। हर एक चीज़ वास्तु के हिसाब से रखता है। मगर, इसके बाद भी कई बार घर में तनावपूर्ण या नकारात्मक माहौल बना रहता है। परेशानियां कम होने की जगह बढ़ जाती हैं। कई बार समझ में ही नहीं आता है कि आखिर समस्या क्या है।

Home : सकारात्मक ऊर्जा देने वाले पेड़-पौधे लगाएं

अगर आपके बहुत कुछ करने के बाद भी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही तो जरा अपने घर के आस-पास नजर घुमाएं और वहां लगे पेड़-पौधों को देखें। कहीं, उनकी वजह से ही तो आपके घर का वास्तु खराब तो नहीं हो गया है। दरअसल, कुछ पेड़-पौधों की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में जानते हैं कि वो कौन से पेड़-पौधे है-

  • रेशम, ताड़, कपास और आंवले का पेड़ घर के आस पास लगाने से घर में कलह होती है।
  • आस-पास आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा आती हैं।
  • घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही आंगन में भी ऐसे पेड़ न लगाएं।
  • घर के सामने लगे इमली या मेहंदी का पेड़ में माना जाता है कि बुरी आत्माएं रहती हैं।

यदि आप इन पेड़ों को किसी भी वजह से नहीं कटवा सकते है, तो इन पेड़ों के पास तुलसी, अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगाकर उनसे होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

वरुण सिंह

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने ...