Breaking News

Virginity test का किया विरोध, तो लगा दी रोक

पुणे। पुणे में एक महिला को एक गलत परंपरा वर्जिनिटी टेस्ट Virginity test का विरोध करने के कारण डांडिया में जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार पिंपरी चिंचवाड़ के भाटनगर इलाके में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि वो कंजरभाट समुदाय से आती है और उसके समुदाय में प्रचलित वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध करने के कारण उसे समाज के लोगों ने डांडिया में हिस्सा नहीं लेने दिया।

ये भी पढ़ें :- Sabarimala temple : तनाव को देखते हुए सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात

महिला का Virginity test

इस टेस्ट में सुहागरात के बाद अगले दिन सुबह महिला का वर्जिनिटी टेस्ट Virginity test किया जाता है। अगर सबूत नहीं मिलते तो शादी को रद्द मान लिया जाता है। दो साल पहले ऐश्वार्या तमईचीकर और उसके पति ने इस परंपरा के खिलाफ मूवमेंट शुरू किया था और इस कारण उन्हें समाज का विरोध सहना पड़ रहा है। उनके इस विरोध के कारण ही ऐश्वर्या को नवरात्र में हो रहे डांडिया उत्सव में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। इसके बाद अब ऐश्वर्या और उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पिपंरी चिंचवाड़ की डीसीपी के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

बाराबंकी स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश ...