Breaking News

यूपी कनेक्शन : Atal और Mulayam के बेहद करीबी थे जॉर्ज फर्नांडिस

लखनऊ। ट्रेड यूनियन पॉलिटिक्स के फायरब्रांड नेता और देश के लोकप्रिय नेता में शुमार जॉर्ज फर्नांडीज का यूपी से भी बेहद करीबी रिश्ता था। जब कभी भी उन्हें उत्तर प्रदेश आने का मौका मिलता था तो यहां आने का अवसर छोड़ते नहीं थे।

लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) के साथ ही उनकी प्रदेश की राजनीती में सक्रीय अन्य नेताओं से भी अच्छी मित्रता थी। जिन लोगों से उनके अच्छी मित्रता थी उनमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का नाम सबसे पहले आता है। लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में कदम रखने वाले जॉर्ज फर्नांडीज श्रमिक आंदोलनों को लेकर भी यूपी में खासे सक्रिय रहे थे।

कई बार भाजपा के खेवनहार बने

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राजनेताओं से जॉर्ज फर्नांडीज की नजदीकियां जनता पार्टी का हिस्सा बनने के बाद और बढ़ गई। इसी मित्रता की बदौलत वह कई बार भाजपा के खेवनहार भी बने। एक बार तो उन्होंने मुलायम की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बीमार पड़ने पर मुलायम सिंह यादव उनका इलाज

सक्रीय राजनीति से अलग होने के बाद जब वो बीमार पड़े तो सिर्फ मुलायम सिंह यादव ही उनका इलाज कराने आगे आए थे। उनके निधन पर राज्यपाल राम नाईक, पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राहुल गांधी,एमएलसी यशवंत सिंह समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

राजनीति का एक तूफान थम गया : राज्यपाल

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि जार्ज फर्नांडीज के निधन से राजनीति का एक तूफान थम गया। वे सदन में जनता एवं कामगारों की सशक्त आवाज थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रख्यात संघर्षशील श्रमिक नेता स्व. जॉर्ज फर्नांडिस जी के निधन पर गहरा दुःख पहुंचा। स्व. जॉर्ज फर्नांडिस जी एक समर्पित नेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व. जॉर्ज फर्नांडिस जी ने हमेशा मजदूरों और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलन्द की। श्री फर्नांडिस जी के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करे।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 29 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ...