Breaking News

Monsoon reverse : जानें कैसा है देश भर में मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार फिर लौटता मानसून Monsoon reverse  कई इलाकों को प्रभावित कर सकता है। एक तरफ जहाँ देश के कई हिस्से सामान्य बनें रहेंगे वहीँ कुछ हिस्सों में भारी बारिश के संकेत हैं।

इन इलाकों से Monsoon reverse के गुजरने की संभावना

दक्षिण-पश्चिम से लौटते मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है की जिन रास्तों से यह गुजरेगा वहां छुटपुट बारिश हो सकती है। आज चंपा, गोंदिया, जलगांव, सूरत, वेरावल व बिहार के कुछ हिस्सों से मानसून के गुजरने की आशंका है। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ इलाकों, उत्तर अरब सागर और ओडिशा के कुछ हिस्सों व गैंगटिक वेस्ट बंगाल से अगले से 3 से 4 दिनों में मानसून के गुजरने की संभावना है।

यहां रहेगा गर्मीं का माहौल

आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में गर्मी कहर बरपाएगी। यहां अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश की भी संभावना है। तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों और केरल के आसपास के भागों में 7 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना है।

कल इन जगहों पर हुई बारिश

तटीय कर्नाटक और जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, केरल में कई स्थानों पर, राजस्थान के अधिकांश इलाकों में, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में बारिश हुर्इ। नान्कोवरी और तुतीकोरिन में 4 सेंटीमीटर, नरसापुर आैर बेंगलुरू में 3 सेंटीमीटर, कुन्नूर आैर सलेम में 2 सेंटीमीटर आैर गंगानगर, थ्रिशूर, कराईकल, पंबन में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गर्इ है।

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...