Breaking News

दूल्‍हे नहीं चढ़ेंगे घोड़ी, फैली खतरनाक बीमारी

देश में रस्म अदायगी को लेकर चल रही प्राचीन प्रथा घोड़ी पर चढ़कर शादी में मण्डप में जाने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल देश की राजधानी द‍िल्ली में घोड़ों के इस्‍तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

हालांक‍ि घोड़ों पर यह बैन एक खास क‍िस्‍म की बीमारी के बढ़ने की वजह से लगाया गया है। यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जो घोड़ों से मनुष्य में फैल जाती है। आइए जाने…

घोड़ों से मनुष्य में फैलने वाली खतरनाक बीमारी ग्लैंडर्स

देश की राजधानी में द‍िल्‍ली में लगभग आधा दर्जन से अध‍िक घोड़ों में ग्लैंडर्स का इंफेक्शन सामने आया है। घोड़ों का यह इंफेक्शन इंसानों में तेजी से फैलता है। जिसे देखते हुए पश्चिमी दिल्ली में घोड़ों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके साथ लगभग 200 घोड़ों की जांच कराई जा चुकी है।

घोड़ों में पाया जाने वाला ये ग्लैंडर्स संक्रमण बहुत ही खतरनाक है। इंसानों और पशुओं दोनों के ल‍िए ये सक्रंमण जानलेवा है। इसमें असहनीय दर्द होता है। इसकी सबसे खास बात तो यह है क‍ि इस संक्रमण का अभी कोई उपचार नहीं है।

शादी में नहीें शामिल हो सकेंगे घोड़े

नये साल में 15 जनवरी से शुरू होने वाले शादी के सीजन में घोड़े नहीं शाम‍िल क‍िए जा सकेंगे। इससे एक ओर जहां दूल्हों की इच्छा शादी में घोड़े पर चढ़कर मण्डप में पहुंचने के सपने पर पानी फिर जायेगा।

वहीं शादी के सीजन में घोड़ों से कमाई का इंतजार करने वाले घोड़ा माल‍िकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उनकी जेब गर्म नहीं हो पाएगी।

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...